बिहार में आधी रात बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना DM बदले गए, 27 IPS का भी ट्रांसफर

बिहार सरकार ने आईपीएस के बाद अब बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।सम्राट सरकार ने गुरुवार की देर रात 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

बिहार में आधी रात बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना DM बदले गए, 27 IPS का भी ट्रांसफर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 12:20:00 AM

बिहार सरकार ने आईपीएस के बाद अब बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।सम्राट सरकार ने गुरुवार की देर रात 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। कुंदन कुमार को पटना डीएम बनाया गया है। पटना के डीएम रहे त्यागराजन एसएम को BSEB (बिहार बोर्ड) का अध्यक्ष बनाया गया। कई विभागों में नई तैनाती की गई है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 21 अफसरों का तबादला कर दिया गया। पटना सहित 11 जिलों में नए डीएम भेजे गए है। नए आदेश के तहत पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और नालंदा सहित कई जिलों के डीएम को बदला गया है। नालंदा के डीएम कुंदन कुमार को पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है। नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, खगड़िया, बांका , गोपालगंज , किशनगंज, मुजफ्फरपुर के डीएम बदले गए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का तबादला करते हुए उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पटना डीएम त्यागराजन एसएम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। त्यागराजन अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। एक साथ कई डीएम का ट्रांसफर किया गया है।

जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय को भागलपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है। कंफेड के निदेशक समीर सौरभ को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। निदेशक कृषि सौरभ सुमन यादव पूर्वी चंपारण के डीएम बने हैं। मुकेश कुमार लाल, विशेष सचिव वित्त फिलहाल कृषि निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। जहानाबाद की उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति को निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं बनाया गया है।

भागलपुर जिले की कमान अब जहानाबाद की डीएम अलंकृता पाण्डेय संभालेंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव छिरिङ वाई. भूटिया को जहानाबाद का नया डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन को  बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMICL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह कुमार गौरव को मुजफ्फरपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

रोहतास (सासाराम) की डीएम उदिता सिंह को नालंदा का नया डीएम बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रमुख जिलों के नए DM की सूची

पटना – कुंदन कुमार

भागलपुर – अलंकृता पाण्डेय

मुजफ्फरपुर – कुमार गौरव

नालंदा – उदिता सिंह

रोहतास – दीपक कुमार मिश्रा

जहानाबाद – छिरिङ वाई. भूटिया

बांका – अंशुल अग्रवाल

गोपालगंज – समीर सौरभ

पूर्वी चंपारण – सौरभ सुमन यादव

खगड़िया – विक्रम विरकर

बता दें कि इससे पहले बिहार की सम्राट सरकार ने गुरुवार की देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP), नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। 27 IPS और 2 BPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। बड़े स्तर पर आईपीएस तबादले में कई जिलों को नए एसपी मिले, कुमार गौतम बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा औरंगाबाद, अमितेश कुमार बांका के एसपी बने है। इसके तहत कई जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM