भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस का सोशल मीडिया स्ट्राइक, 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, 50 से अधिक ID डिलीट..

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है।अब तक 12 कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगा है।

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस का सोशल मीडिया स्ट्राइक, 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, 50 से अधिक ID डिलीट..
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 1:05:00 PM

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब तक 12 कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों पर  कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस का आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैलाकर सामाजिक वैमनस्य और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। जिससे आमजन में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो रही थी।

 पुलिस जांच के अनुसार, फेसबुक, एक्स (X) और इंस्टाग्राम समेत 50 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है, जिनके माध्यम से आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री साझा की जा रही थी। इनमें से कई सोशल मीडिया आईडी और आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाया जा चुका है, जबकि बाकी की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। एक विशेष टीम सोशल मीडिया गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था और हाथ में हथियार के साथ अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक उसकी सटीक लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई केवल उन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ की जा रही है, जो भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। ऐसे सभी अकाउंट्स की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि भोजपुर पुलिस भी सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभा रही है और कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा प्रसारित भ्रामक दावों का तुरंत खंडन कर रही है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम पर हमले का दावा किया गया था। पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और निराधार बताते हुए आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया। प्रशासन लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा न करें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें। 

Trending News

भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM