सावधान! एक क्लिक में रुक सकती है E-Rickshaw, राजधानी में बढ़ी चालकों की चिंता

सावधान! एक क्लिक में रुक सकती है E-Rickshaw, राजधानी में बढ़ी चालकों की चिंता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 4:17:00 PM

राजधानी में इन दिनों ई-रिक्शे वालों में अनजाना खौफ पसरा हुआ है। यह खौफ खुद उनके ई-रिक्शे से ही जुडा हुआ है। दरअसल आपको अंदाजा भी नहीं है कि जिस ई रिक्शे को आप कहीं आने जाने का सबसे आसान और सुविधाजनक साधन मान रहे हैं, उसे महज एक क्लिक पर कहीं भी रोका जा सकता है। इन दिनों ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग अपने मोबाइल में एक ऐप खोलकर ई-रिक्शा के पास जाते हैं। कुछ ही सेकंड बाद रिक्शा अचानक बीच सड़क पर रुक जाता है। इसके बाद चालक हैरान रह जाता है, यात्री भी घबरा जाते हैं और रिक्शा आगे नहीं बढ़ पाता। देखिए जिस ऐप की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसका नाम BAT-BMS है। बताया जाता है कि इसे चीन में विकसित किया गया था। हालांकि, इस ऐप का मूल उद्देश्य ई-रिक्शा को बंद करना नहीं, बल्कि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) की निगरानी और बैटरी की स्थिति पर नजर रखना है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत तरीके से इस्तेमाल कर वायरल वीडियो बनाकर लोगों को चौंका रहे हैं। 

हालांकि इस पूरे मुद्दे पर सरकार का कहना है कि ये ऐप बैटरी की जांच और मेंटेनेंस के लिए बनाए गए थे। लेकिन कुछ लोगों ने इनका गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया। ऐसे मामलों में बिना चालक की जानकारी के ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होकर उसकी पावर बंद की जा सकती थी, जिससे वाहन अचानक रुक जाता था। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने ऐसे ऐप्स को हटाने का फैसला लिया है। साथ ही भविष्य में इस तरह के किसी भी ऐप के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

आपको बता दे कि राजधानी पटना और इसके आस पास के इलाकों से अब तक 200 से 300  ई-रिक्शा इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो चुके हैं। इस पूरे मामले की जड़ ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी और उसकी सुरक्षा में हुई बड़ी चूक है। आज कई ई-रिक्शा की बैटरियों में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगा होता है, जो ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ सकता है। कंपनियों ने यह सुविधा तो दी, लेकिन इसे सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत पासवर्ड या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। इसी वजह से बैटरी तक अनधिकृत पहुंच का खतरा बढ़ गया।

पटना से आभा की रिपोर्ट

Trending News

बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM