आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई 3 बच्चों की मां, पति ने बॉयफ्रेंड से करवा दी पत्नी की शादी, BPSC टीचर फिर चर्चा में

नालंदा जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली। बीपीएससी टीचर गुंजन कुमारी फिर चर्चा में आ गई हैं।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई 3 बच्चों की मां, पति ने बॉयफ्रेंड से करवा दी पत्नी की शादी, BPSC टीचर फिर चर्चा में
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 14, 2026, 12:25:00 PM

बिहार के वैशाली जिले की बीपीएससी टीचर गुंजन कुमारी इन दिनों चर्चा में हैं। उनके पति ने उन पर नौकरी लगने के बाद संबंध छोड़ने और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच नालंदा जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली। रोचक बात यह है कि खुद महिला के पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी।  

नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तीन बच्चों की मां एक विवाहित महिला ने अपने से 24 साल के युवक के साथ मंदिर में शादी रचा ली। खास बात यह रही कि शादी के दौरान महिला का पति, बच्चे, युवक के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे।  मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय विवाहित महिला और गांव के ही 24 वर्षीय प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था। शुक्रवार की रात दोनों को महिला के घर के पास एक साथ देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई।

मामले की सूचना मिलने पर खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जाहिर की। अगले दिन पति ने एक मंदिर में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। शादी के समय विवाहिता के तीनों बच्चे भी मौजूद थे। दूसरी शादी के बाद विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर नए पति के साथ चली गई। इस विवाह की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि बिहार के वैशाली जिले की बीपीएससी टीचर गुंजर की चर्चा इन दिनों पूरे राज्य में है। पति एक ओर पत्नी गुंजन को पढ़ाने के लिए जमीन बेचने और जॉब लगने के बाद छोड़ने का दावा कर रहा है। वहीं पत्नी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनका मामला न्यायालय में चल रहा है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM