भांजी की शादी में ऐसा हुआ कि निकल पडी सबकी चीख, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी

भांजी की शादी में ऐसा हुआ कि निकल पडी सबकी चीख, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 25, 2026, 5:52:00 PM

राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर है। यहां अपनी भांजी की शादी में आए मामा की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के शुभ मौके पर इस मामले की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक तरफ जहां कुछ देर पहले शादी की खुशी का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। इधर जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव की है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के निवासी रंजीत सहनी बुधवार की रात अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए करजा थाना क्षेत्र स्थित भटौना गांव आए हुए थे। शादी को लेकर हर तरफ हंसी खुशी का माहौल था। बुधवार को जब दुल्हन की शादी की रस्म में चल रही थी, इसी दौरान रंजीत सहनी को संदिग्ध हालत में गोली लगने की खबर सामने आ गई। गोली लगने की खबर सामने आते ही मौके पर अफरा तकरी मच गई। स्थानीय लोगों की माने तो इस घटना को शादी समारोह के दौरान ही देर रात्रि 2:30 बजे के करीब अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने का आरोप अज्ञात बदमाशों पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाश वहां से फरार भी हो गए। 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और सबूत एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है तथा हर बिंदु पर पड़ताल में जुटी हुई है।

Trending News

पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM
संविदा शिक्षक की बहाली, बहाली की सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
संविदा शिक्षक की बहाली, बहाली की सीटों में हुई कटौती, नोटिफिकेशन जारी
Jul 17, 2026, 12:08:00 PM
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
Jul 17, 2026, 11:50:00 AM
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Jul 17, 2026, 11:41:00 AM
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
Jul 17, 2026, 11:32:00 AM
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
Jul 17, 2026, 11:14:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
Jul 17, 2026, 11:06:00 AM
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Jul 17, 2026, 10:55:00 AM
 झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 17, 2026, 10:53:00 AM