पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूजिकल ग्रुप से 24 नाबालिग को कराया रेस्क्यू, NHRC ने लिखा था पत्र

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतिहारी के छौड़ादानो थाना इलाके में मोतिहारी पुलिस, बाल श्रम विभाग और मानव तस्करी निरोध इकाई के द्वारा कार्रवाई करते हुए 23 नाबालिग लड़की और एक नाबालिक लड़के को आर्केस्ट्रा संचालक से मुक्त कराया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूजिकल ग्रुप से 24 नाबालिग को कराया रेस्क्यू, NHRC ने लिखा था पत्र
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 2:08:00 PM

पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतिहारी के छौड़ादानो थाना इलाके में मोतिहारी पुलिस, बाल श्रम विभाग और मानव तस्करी निरोध इकाई के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 नाबालिग लड़की और एक नाबालिक लड़के को आर्केस्ट्रा संचालक से मुक्त कराया है। इस मामले में तीन आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार मानवाधिकार आयोग की तरफ से इस संबंध में पत्र लिखा गया था। जिसके बाद इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कई म्यूजिकल ग्रुप में नाबालिगों से जबरन कार्य करवाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने राज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप और रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप में कार्रवाई की। इस पुलिसिया कार्रवाई में 23 नाबालिग लड़कियों और एक नाबालिग लड़के को मुक्त कराया गया, वहीं तीन संचालकों को हिरासत में लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंका कानूनगो ने इस संबंध में मोतिहारी के छौडादानों थाने की पुलिस को पत्र लिखा था। उस पत्र के आलोक में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पूरी घटना के बाद पुलिस के द्वारा जानकारी दी गयी कि पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में  बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी संख्या में आर्केस्ट्रा में जबरन काम कर रहे नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़के को मुक्त कराया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM