मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...

मोतिहारी में वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। पिपरा कोठी थाना में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 03, 2026, 6:31:00 PM

मोतिहारी में वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। पिपरा कोठी थाना में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि सभी ने झुंड बनाकर वाटर पार्क के निर्माण कार्य को रुकवाया और वहां मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की।

बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के वाटगंज में प्रस्तावित वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस दिलाने की मांग को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने किसान सभा आयोजित की थी। सभा समाप्त होने के बाद वह किसानों के साथ निर्माण स्थल पहुंचे, जहां निर्माण कार्य का विरोध किया गया। इस दौरान खेत में ट्रैक्टर भी चलाया गया।

पुलिस ने निर्माण कार्य बाधित करने और कर्मियों से मारपीट के आरोप में सांसद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।

बता दें कि वाटर पार्क निर्माण वाले जमीन को सांसद ने खुद ट्रैक्टर चला कर खेत जोता है। वहीं इस मामले को लेकर सुधाकर सिंह पहले डीएम से मिले  और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर किसानों के जमीन को जमाबन्दी तोड़ कर जबरन हड़पने का आरोप लगाया। सांसद सुधाकर सिंह ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भरत तिवारी की तरह हमें भी फर्जी एनकाउंटर कर दिया जा सकता था। 

रिपोर्टर ....सोहराब आलम ...जिला  पूर्वी चम्पारण 

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM