भारत नेपाल बॉर्डर पर बडी कार्रवाई, वाहन के तहखाने को देख उडे होश, अब जांच में जुटी पुलिस

भारत नेपाल बॉर्डर पर बडी कार्रवाई, वाहन के तहखाने को देख उडे होश, अब जांच में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 24, 2026, 1:00:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से बडी खबर है। यहां भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गांजे की बडी खेप को जब्त किया गया है। कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस खेप को राज्य के दूसरे जिलों में पहुंचाने की तैयारी थी। गांजे को वाहन में बने विशेष तहखाने में रखा गया था। अब पुलिस तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये के गांजा की खेप को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि हरैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना नंबर के एक वाहन से नेपाल के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बिहार में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए विशेष तहखाने से करीब 350 किलो गांजा बरामद किया गया। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा को छिपाकर रखा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा खेल उजागर हो गया। 

वहीं मिली खबर के अनुसार गांजे की इस पूरी खेप को छपरा ले जाने की तैयारी थी। फिलहाल इतनी बडी मात्रा में गांजा बरामद करने के बाद अब पुलिस हरकत में है। पुलिस इन तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इस रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं? बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM