चालक को आयी झपकी तो भिड गया मुर्गी को ले जा रहा वाहन, एक की मौत

चालक को आयी झपकी तो भिड गया मुर्गी को ले जा रहा वाहन, एक की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 25, 2026, 2:12:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण से बडी खबर है। यहां वाहन चालक को नींद आने से भीषण सडक हादसा हो गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। जिनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के चकिया में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा हो गया, जब बिजली के खंभे से मुर्गी लदी पिकअप टकरा गई। इस सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही मुर्गी लदी पिकअप दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पश्चिम पहुंची, तभी चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में चालक शंकर सरैया निवासी बच्चन यादव के पुत्र अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी वसीम और मलाही थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली के पोल में टक्कर होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और चकिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद एनएचएआई की क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM