मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये रात्रि प्रहरी, नौ मांगों को लेकर किया आंदोलन

मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये रात्रि प्रहरी, नौ मांगों को लेकर किया आंदोलन

मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये रात्रि प्रहरी, नौ मांगों को लेकर किया आंदोलन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 22, 2026, 2:26:00 PM

अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर बिहार स्कूल रात्रि प्रहरी यूनियन (एआईयूटीयूसी) जहानाबाद के बैनर तले सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि विद्यालयों में आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के माध्यम से कार्यरत रात्रि प्रहरी वर्षों से विद्यालयों की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई रात्रि प्रहरियों का नियुक्ति पत्र समय पर नवीनीकरण नहीं किया जाता है, पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है तथा बीमा जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं। यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालयों के विलय के बाद प्रभावित रात्रि प्रहरियों का समायोजन नहीं किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की भी व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक उनकी मांगों को पहुंचाने का आग्रह किया। 

ज्ञापन में रात्रि प्रहरियों की नौ प्रमुख मांगें शामिल हैं। इनमें बकाया मजदूरी का अविलंब भुगतान, 11 माह के बाद नियुक्ति पत्र का तत्काल नवीनीकरण, सभी रात्रि प्रहरियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराना, बीमा सुविधा लागू करना, विलय हुए विद्यालयों के प्रहरियों का समायोजन, समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था, अवकाश के मामलों में अनावश्यक परेशानियों पर रोक, सुरक्षा किट एवं टॉर्च उपलब्ध कराना तथा आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा समाप्त कर सभी रात्रि प्रहरियों को स्थायी करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।धरना- प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रात्रि प्रहरी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जहानाबाद से वरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM