लखनऊ कोचिंग अग्निकांड से सबक, अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, मानक पूरा नहीं करने वालों को अल्टीमेटम

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड से सबक, अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, मानक पूरा नहीं करने वालों को अल्टीमेटम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 7:33:00 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों एक कोचिंग सेंटर में घटी घटना के बाद जहानाबाद जिले में अग्निशमन विभाग ने बडी कार्रवाई की है। विभाग ने इस दर्दनाक हादसे से सबक लेने की अपील है। बुधवार को बुधवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 20 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकांश संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपकरण, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभाव पाया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया कि कई संस्थानों में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं लगे थे, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था नहीं थी तथा विद्युत सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित संस्थानों को 24 घंटे के भीतर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। 

अभियान की निगरानी कर रहे अग्निशमन विभाग के अधिकारी मंटू कुमार ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर संस्थान सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सील भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में गर्मी के साथ-साथ शॉर्ट सर्किट, खराब वायरिंग और विद्युत उपकरणों की खराबी जैसी घटनाएं आग लगने का प्रमुख कारण बन रही हैं। इसलिए सभी कोचिंग संचालकों को अपने संस्थान की विद्युत व्यवस्था की नियमित जांच कराने तथा सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 और 101 पर सूचना दें। आग लगने की स्थिति में सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए ताकि जान-माल की क्षति को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान विभाग ने संस्थानों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इनमें प्रत्येक भवन में स्पष्ट रूप से चिन्हित इमरजेंसी एग्जिट, कम से कम दो निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा संकेतक बोर्ड तथा आपदा के समय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

जहानाबाद से बरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM