जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में जहानाबाद के रोहित ने जीता गोल्ड, बिहार का बढ़ाया मान, जोरदार स्वागत

बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी रोहित कुमार ने जूनियर राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में जहानाबाद के रोहित ने जीता गोल्ड, बिहार का बढ़ाया मान, जोरदार स्वागत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 2:12:00 PM

बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी रोहित कुमार ने जूनियर राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोहित की सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है। 

रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जहानाबाद जिला रग्बी संघ के सह सचिव प्रदीप प्रकाश ने बताया कि रोहित कुमार का चयन बिहार टीम में जूनियर राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्रतियोगिता 9 से 11 जुलाई तक हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित हुई। 

पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए बिहार को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोहित की इस उपलब्धि पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति, जहानाबाद रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव गौतम कुमार, सह सचिव प्रदीप प्रकाश, कोच विकास कुमार, प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार, आकाश कुमार सहित कई खेल पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। 

रेलवे स्टेशन पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और रोहित का गर्मजोशी से स्वागत किया। कोच विकास कुमार ने कहा कि रोहित ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक संसाधनों और आधुनिक खेल सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों के सामने बड़ी चुनौती है। यदि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज का सहयोग मिले तो जहानाबाद के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

रोहित कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता ने जिले के युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा किया है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM