उत्तर प्रदेश और बिहार की दो लडकियों का समलैंगिक रिश्ता, डेटिंग एप पर मुलाकात के बाद कर ली शादी

उत्तर प्रदेश और बिहार की दो लडकियों का समलैंगिक रिश्ता, डेटिंग एप पर मुलाकात के बाद कर ली शादी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 26, 2026, 12:49:00 PM

राज्य के गोपालगंज जिले से चौंकाने वाली खबर है। यहां डेटिंग एप के माध्यम से मुलाकात के बाद समलैंगिक शादी करने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बेहद अनोखी घटना में एक लडकी उत्तर प्रदेश की है वहीं दूसरी बिहार की है। अहम यह कि इस घटना में बिहार की लडकी की लापता होने का मामला दर्ज था और बिहार पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब पूरी कहानी सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

मिली खबर के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 24 अप्रैल को लापता हुई एक बालिग युवती का मामला पुलिस जांच में बेहद चौंकाने वाला निकला. जिस लडकी को पुलिस अपहरण या गुमशुदगी का मामला मानकर तलाश कर रही थी, उसने उत्तर प्रदेश के बलिया की एक अन्य युवती से शादी कर ली है. दोनों पिछले कुछ समय से पति-पत्नी की तरह साथ रह रही थीं. अब पुलिस दोनों युवतियों को बरामद कर थाने ले आई है, जहां से उन्हें कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, गत 24 अप्रैल को भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती काजल (बदला हुआ नाम) अचानक अपने घर से गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो घटना के करीब एक महीने बाद युवती की मां के बयान पर भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मां ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को आधार बनाते हुए मामला दर्ज कराया था.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भोरे पुलिस ने जब उक्त मोबाइल नंबर का सीडीआर और लोकेशन निकाला, तो उसका तार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से जुड़ा मिला. इसके बाद भोरे पुलिस की एक टीम लोकेशन के आधार पर बलिया पहुंची. लेकिन वहां पुलिस ने जो देखा, उसने सबको हैरान कर दिया. लापता काजल वहां बलिया की ही रहने वाली एक अन्य युवती आरती (बदला हुआ नाम) के साथ रह रही थी. पुलिस हिरासत में आने के बाद दोनों युवतियों ने जो खुलासा किया, वह बेहद हैरान करने वाला है। 

बलिया की आरती ने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और वे समलैंगिक (लेस्बियन) रिश्ते में आ गईं. चार साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और शादी रचा ली. थाने में दोनों युवतियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. उनका कहना था कि वे अब अलग नहीं हो सकतीं और ताउम्र पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहती हैं.

चूंकि भोरे की युवती काजल बालिग है, इसलिए पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. कोर्ट में धारा 164 के तहत होने वाले इस बयान पर ही अब आगे का फैसला टिका हुआ है. बालिग होने के कारण युवती अपनी मर्जी से रहने के लिए स्वतंत्र है, ऐसे में कोर्ट का क्या रुख रहता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
Jul 17, 2026, 11:14:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
Jul 17, 2026, 11:06:00 AM
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Jul 17, 2026, 10:55:00 AM
 झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 17, 2026, 10:53:00 AM
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
Jul 17, 2026, 10:37:00 AM
दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी
दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी
Jul 17, 2026, 10:29:00 AM
कमर में गड़ासी, बालू में दफन श*व... पलामू की घटना ने उड़ाये होश
कमर में गड़ासी, बालू में दफन श*व... पलामू की घटना ने उड़ाये होश
Jul 17, 2026, 10:14:00 AM
हजारों हाथों ने खींचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बड़कागां
हजारों हाथों ने खींचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बड़कागां
Jul 17, 2026, 10:06:00 AM
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM