फेसबुकिया मोहब्बत का खतरनाक अंजाम, खत्म हो गई जिंदगी...

गोपालगंज के ​भोरे में सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार जब हकीकत की जमीन पर उतरा, तो एक महिला की हंसती-खेलती जिंदगी तबाह कर गया। वह महिला ना घर की रही, ना घाट की।'-यह कहावत रिंकू देवी पर बिल्कुल सटीक बैठती है

फेसबुकिया मोहब्बत का खतरनाक अंजाम, खत्म हो गई जिंदगी...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 20, 2026, 4:07:00 PM

गोपालगंज के भोरे में सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार जब हकीकत की जमीन पर उतरा, तो एक महिला की हंसती-खेलती जिंदगी तबाह कर गया। वह महिला ना घर की रही, ना घाट की'-यह कहावत रिंकू देवी पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जिसने फेसबुक प्यार के चक्कर में अपने पति और चार बच्चों को छोड़ दिया। लेकिन आज वही प्रेमी उसे धोखा देकर दूसरी शादी करने की तैयारी में है। न्याय की गुहार लेकर पीड़िता ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

फेसबुक से शुरू हुआ था 10 साल पहले प्यार...

यह पूरी कहानी साल 2016 में शुरू हुई थी, जब रिंकू देवी की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए भोरे के रहने वाले सत्यदेव मद्धेशिया के पुत्र मुन्ना मद्धेशिया से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की यह डिजिटल दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। मुन्ना के प्यार में अंधी होकर रिंकू ने अपने पहले पति को छोड़ दिया, जिससे उसके चार बच्चे हैं। बरहाल दो बच्चे पहले पिता क़े साथ है, जबकि दो रिंकू क़े पास।

गोरखपुर मंदिर में रचाई थी शादी, ऑनलाइन भेजे जाते थे पैसे...

प्राप्त रिपोर्ट क़े मुताबिक  मुन्ना और रिंकू ने गोरखपुर के एक मंदिर में शादी भी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर संभाल कर रखी हैं। इस रिश्ते के दौरान प्रेमी मुन्ना द्वारा रिंकू को दर्जनों बार ऑनलाइन माध्यम से पैसे भी भेजे गए थे। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा नुकसान मासूम बच्चों का हुआ है, जिनकी जिंदगी अब अधर में लटक गई है।

टर्निंग पॉइंट...

रिंकू की दुनिया तब उजड़ गई जब उसे पता चला कि जिस प्रेमी के लिए उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, वह मुन्ना मद्धेशिया अब उसे छोड़ किसी दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा है। प्रेमी की इस बेवफाई से टूट चुकी प्रेमिका सीधे भोरे थाने पहुंच गई। पीड़ता का आरोप है कि उसका प्रेमी दूरी बनाने को लेकर उस पर फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कराया है। महिला ने यहांतक कहां है कि अगर उसे भोरे थाने से न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करेंगी।

पुलिस कर रही है मामले की तहकीकात...

धोखाधड़ी और बेवफाई का शिकार होने के बाद पीड़िता रिंकू देवी ने भोरे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वही अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है की मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM