अनंत सिंह को बड़ी राहत, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 आरोपियों को मिली जमानत, अश्लील डांस-हथियार वायरल वीडियो...

गोपालगंज के चर्चित अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। एमपी एमएलए कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों को अग्रिम जमानत दे दी है।

अनंत सिंह को बड़ी राहत, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 आरोपियों को मिली जमानत, अश्लील डांस-हथियार वायरल वीडियो...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 12:16:00 PM

गोपालगंज के चर्चित अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत नौ नामजद आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज में सिविल कोर्ट के एडीजे 3 सह स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों को अग्रिम जमानत दे दी है। 9 नामजदों में से 7 लोगों का जमानत याचिका दायर हुआ था और सभी को बेल मिल गया है। वहीं दो जुबेनाइल था।

विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने सीआईडी (CID) की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी की रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद सभी सात आरोपियों को जमानत दे दी गई। गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट सह एडीजे-3 की अदालत ने अनंत सिंह समेत 9 लोगों को अग्रिम जमानत दी है।

बीते 2 मई को मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की थी। मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि कार्यक्रम में कानून व्यवस्था और आचार संहिता के विपरीत गतिविधियां हुई थीं। बाद में मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी।

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन पाठक ने अदालत में दलील दी कि वायरल वीडियो संदिग्ध और एडिटेड प्रतीत होता है। मामले में अब तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं आई है और न ही किसी हथियार की बरामदगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना पर्याप्त साक्ष्य के मामला दर्ज किया था। दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। 

फिलहाल कोर्ट से अनंत सिंह और गुंजन सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है। वहीं मामले की जांच पहले ही सीआईडी को सौंपी जा चुकी है और मामले की न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। सीआईडी (CID) की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या फैसला होता है, इस पर सबकी नजरें होगी। फिलहाल बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है।   

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM