गोपालगंज: सीवान के कुख्यात पशु तस्कर अरमान खान पर कसेगा ED का शिकंजा, बिहार-यूपी में दर्ज है दर्जनों मामले

गोपालगंज पुलिस ने अरमान खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज करने की आधिकारिक अनुशंसा की है।

गोपालगंज: सीवान के कुख्यात पशु तस्कर अरमान खान पर कसेगा ED का शिकंजा, बिहार-यूपी में दर्ज है दर्जनों मामले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 5:13:00 PM

बिहार के गोपालगंज और सीवान जिले में आतंक का पर्याय बने कुख्यात पशु तस्कर अरमान खान उर्फ हासमदुद्दीन खान के खिलाफ अब पुलिस ने और भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। गोपालगंज पुलिस ने अरमान खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज करने की आधिकारिक अनुशंसा की है।

बिहार और यूपी में दर्ज है दर्जनों मामले

बता दें कि कुख्यात पशु तस्कर अरमान खान मूल रूप से सिवान जिले के बड़हरिया थाने के लौआन गांव का रहने वाला है।जिसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। वह लंबे समय से सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध पशु तस्करी के सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था।

अवैध संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करेगी पुलिस

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर इलाकों तक सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गोपालगंज पुलिस सभी बड़े अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क और उनकी आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों को खंगाल रही है। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना हमारी प्राथमिकता है और इसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्या होगा इस कार्रवाई का असर...

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से PMLA के तहत केस दर्ज होने के बाद, यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास जा सकता है। इसके बाद अरमान खान और उसके गिरोह द्वारा पशु तस्करी के जरिए बनाई गई करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और जमीनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से गोपालगंज और सीवान के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय अन्य बड़े अपराधियों और तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM