गोपालगंज: घरेलू गैस एजेंसी और PDS दुकानदारों पर DM की पैनी नजर, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

गोपालगंज में जन वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं है। समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक के दौरान गोपालगंज DM ने ये बात कही है।

गोपालगंज: घरेलू गैस एजेंसी और PDS दुकानदारों पर DM की पैनी नजर, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 14, 2026, 3:13:00 PM

गोपालगंज में जन वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं है। गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि नियमित जांच अभियान चलाएं और अनियमितता पाए जाने पर दोषी दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह बातें आज समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक के दौरान DM ने कही है। 

इस बैठक में आज उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन, और गोपालगंज के अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के भीतर खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड, उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण, आरसी टैगिंग, और जन शिकायतों के निष्पादन की बिंदुवार समीक्षा की गई है। 

समय पर मिले राशन

DM ने सभी प्रखंडों में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने और राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में पूरी पारदर्शिता के साथ अनाज बांटने का निर्देश दिया है। वहीं लंबित आवेदनों क़े निपटारा को लेकर बल दिया। 

घरेलू गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की समीक्षा..

बैठक में सिर्फ PDS दुकानें ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और घरेलू गैस एजेंसियों पर हाल ही में की गई छापेमारी की भी समीक्षा की गई। जिला प्रशासन का साफ संदेश है कि जमाखोरी या कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी जन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और लाभुकों के हित में संचालित करने के लिए नियमित निगरानी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए।

सहयोग पोर्टल' की शिकायतों का होगा गुणवत्तापूर्ण समाधान

आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए DM ने 'सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि पोर्टल पर लंबित सभी शिकायतों का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण समाधान निकाला जाए, ताकि जिले के नागरिकों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM