आगे आगे हथकड़ी लगा कैदी, पीछे दौड़ती लोगों की भीड़, एक गिरफ्त में दूसरा फरार

राज्य के गोपालगंज जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तब अनोखे हालात पैदा हो गये, जब पुलिस अभिरक्षा में लाये गये शराब के दो धंधेबाज अचानक फरार हो गये। हैरान करने वाली बात यह कि इनमें से एक की हाथ में हथकड़ी थी।

आगे आगे हथकड़ी लगा कैदी, पीछे दौड़ती लोगों की भीड़, एक गिरफ्त में दूसरा फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 4:53:00 PM

राज्य के गोपालगंज जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तब अनोखे हालात पैदा हो गये, जब पुलिस अभिरक्षा में लाये गये शराब के दो धंधेबाज अचानक फरार हो गये। हैरान करने वाली बात यह कि इनमें से एक की हाथ में हथकड़ी थी। सरेआम घटी इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि इनमें से एक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। वहीं दूसरा अब तक फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गये हैं।

मिली खबर के अनुसार गोपालगंज में गुरुवार को उत्पाद स्पेशल कोर्ट परिसर के बाहर तब हड़कंप मच गया, जब पुलिस की अभिरक्षा में लाए गए शराब के दो धंधेबाज मौका देखकर अचानक फरार हो गये। धंधेबाजों के फरार होने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने इनका पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद पकड़ लिया लेकिन पुलिस के लिए चिंता का विषय यह रहा कि दूसरा धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। 

बताया जा रहा है कि जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव का निवासी धनी कुंवर ने पेशी के पहले अपने हाथ से किसी तरह हथकड़ी से निकाल लिया था और वहां से फरार हो गया। जबकि कुचायकोट थाना क्षेत्र के निवासी दूसरे आरोपी राजा कुमार पांडेय, अपने हाथों में हथकड़ी लगे होने के बाद भी धनी कुंवर के साथ फरार हो गया। 

हाथों में हथकड़ी पहने युवक को तेजी से भागते देख कोर्ट परिसर और आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने इन दोनों का पीछा शुरू कर दिया। इनके अलावा पुलिसकर्मी भी उसके पीछे दौड़ पड़े। कोर्ट परिसर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित मिंज स्टेडियम रोड के समीप एक आरोपी राजा कुमार पांडेय को पकड़ लिया गया और उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया। 

हालांकि पुलिस और लोगों का पूरा ध्यान हथकड़ी वाले आरोपी को पकड़ने में लगा रहा। इसका फायदा उठाकर एक अन्य आरोपी धनी कुंवर भीड़ में शामिल हो गया और चुपके से मौनिया चौक की तरफ फरार हो गया। चूंकि उसके हाथ में हथकड़ी नहीं थी, इसलिए किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ और वह आसानी से पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले की कुचायकोट थाना पुलिस ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर बिहार आ रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार राज्य की सीमा से सटे एक गांव से गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ही इन दोनों को उत्पाद स्पेशल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। 

इधर पुलिस की अभिरक्षा से सरेआम हुई इस फरारी को सुरक्षा में बड़ी चूक की नजर से देखा जा रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरत को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार धंधेबाज को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM