बकाया पैसा वसूलने के लिए घर के बाहर खाट पर बैठा व्यापारी, दूसरे पक्ष ने लगाये कई आरोप

राज्य के गयाजी जिले से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां अपने बकाये पैसे को वसूलने के लिए एक व्यापारी खाट लेकर दूसरे पक्ष के घर के सामने धरने पर बैठ गया है।

बकाया पैसा वसूलने के लिए घर के बाहर खाट पर बैठा व्यापारी, दूसरे पक्ष ने लगाये कई आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 6:13:00 PM

राज्य के गयाजी जिले से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां अपने बकाये पैसे को वसूलने के लिए एक व्यापारी खाट लेकर दूसरे पक्ष के घर के सामने धरने पर बैठ गया है। धरने पर बैठने वाला व्यापारी पड़ोसी राज्य झारखंड का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि धरने पर बैठने वाला व्यापारी तरह तरह की धमकी दे रहा है। मामला अब थाने की दहलीज तक पहुंच गया है। दूसरे पक्ष से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से एक चौंका देने वाली खबर सामने तब आई, जब एक व्यक्ति एक घर के बाहर खाट लेकर पहुंच गया और वहीं डेरा डाल दिया। घटना रानीगंज गड़ेरिया निवासी संतोष कुमार अग्रवाल के घर का है। संतोष कोयले का व्यापार भी करते हैं। उनके घर पर पिछले चार दिनों से झारखण्ड का रहने वाला कोयला सप्लायर धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह धरने दिए हुए है। कोयला सप्लायर मुन्ना सिंह का आरोप है कि संतोष कुमार अग्रवाल के ऊपर उनका चार करोड़ 61 लाख रुपया कोयले का बकाया पैसा है। वे पिछले 18 दिनों से ने तो मुलाकात कर रहे हैं और न ही बात कर रहे हैं। इसलिए इनके घर पर हम पिछले चार दिन से डेरा डाले हुए हैं। 

वहीं इस पूरी घटना में संतोष कुमार अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि कोयला व्यापारी मुन्ना सिंह मेरे घर पर पिछले चार दिनों से नए-नए लोगों को लाकर धमकी दिलवा रहा है। वह मंदिर में डेरा डंडा डाले हुआ है। मोहल्ले की महिलाएं जो मंदिर जाती हैं, वह भी मंदिर जाने में असहज महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दो नम्बर कोयला जिसे डिस्को कोयला कहते है, वे ईंट भट्ठा मालिकों को सीधा बेचकर मेरे पति से पैसा वसूलना चाहते हैं। जितना बकाया है, उससे अधिक पैसे की मांग की जा रही है। 

सरिता देवी ने कहा कि जब हमने यह कहा कि अगर हमारे पति ने आपका पैसा हड़पा है तो आप उनपर केस दर्ज कराएं। इस पर मुन्ना सिंह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सरिता देवी ने यह भी कहा कि हमने मुन्ना सिंह से निवेदन किया कि आपका जो भी बकाया पैसा होगा, वो धीरे-धीरे कर दे देंगे लेकिन मुन्ना सिंह मानने को तैयार नहीं है। वे हमें और मेरी बूढ़ी सास को गालीगलौज करते हुए मेरे पति की हत्या करने की बात कह कर हमारे घर के बाहर बैठे हैं। 

सरिता देवी ने इमामगंज पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इलाके के माफिया गुंडों से मेरे पति को कॉल पर गालीगलौज और धमकी भी दिया गया है। जिसका मेरे पास साक्ष्य है। गयाजी के एसएसपी को सारे सबूत के साथ आवेदन दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर समय रहते इस मामले का निष्पादन इमामगंज पुलिस नहीं करती है तो पूरे परिवार एक साथ आत्महत्या कर लेंगे।  

गयाजी से गालिब की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM