रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छपरा को देने जा रहे बड़ी सौगात, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे मौजूद

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पहुंचकर छपरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छपरा को देने जा रहे बड़ी सौगात, CM सम्राट चौधरी भी रहेंगे मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 6:39:00 PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा जंक्शन पहुंचकर छपरा से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विशेष ट्रेन से पटना से छपरा जंक्शन पहुंचेंगे। यहां प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

दोपहर करीब 1:45 बजे आनंद विहार-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रेल मंत्री के संबोधन के लिए स्टेशन परिसर में विशाल मंच बनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी एवं जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रेल मंत्री के आगमन को लेकर छपरा के लोगों में उत्साह का माहौल है। 

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस अवसर पर छपरा-पटना मेमू या डीएमयू ट्रेन परिचालन को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा या आश्वासन मिल सकता है। वर्षों से इस रूट पर नियमित लोकल ट्रेन सेवा की मांग होती रही है।

रेलवे प्रशासन लगातार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहा है। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, यात्री सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM