दुरूस्त रहेगी श्रावणी मेले की तैयारी, होगी विशेष निगरानी

दुरूस्त रहेगी श्रावणी मेले की तैयारी, होगी विशेष निगरानी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 5:40:00 PM

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुरू होने में अब बहुत कम वक्त बचा है। इस मेले में दुनिया भर से श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था और इसमें आने वाले लोगों की सुविधा को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन ने अहम मीटिंग की। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी।

मिली खबर के अनुसार भागलपुर जिला प्रशासन ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मंगलवार को समीक्षा भवन के सभागार में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से कांवड़िया मार्ग का लगभग 15 किलोमीटर हिस्सा भागलपुर जिले में आता है। इस पूरे रूट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी।उन्होंने बताया कि गंगा घाटों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और नदी में पुलिस टीम के द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी।

एसएसपी ने कहा कि पिछले वर्ष श्रावणी मेले के दौरान जो कमियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार दूर किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार श्रावणी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न कराया जाए।

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM