बोरे से बाहर निकला था पैर, ऐसा क्या मिला, जो मच गया हडकंप, पुलिस जांच में जुटी

बोरे से बाहर निकला था पैर, ऐसा क्या मिला, जो मच गया हडकंप, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 4:54:00 PM

राज्य के भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। सडक किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड एकत्र हो गयी। हालांकि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आयी और मामले की जांच में जुट गयी।

मिली खबर के अनुसार अबजुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े बोरे पर पड़ी। जिसमें से एक पैर बाहर निकला हुआ था। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी सुलतानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को दी गयी। इसके बाद थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय इलाके में कई तरह की चर्चाएं जोरो पर है। वहीं इस मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। शव की पहचान के लिए आसपास थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है। ज्ञात होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM