बिहार से महिलाओं की राजस्थान में करते थे तस्करी, अब हुआ खुलासा

बिहार से महिलाओं की राजस्थान में करते थे तस्करी, अब हुआ खुलासा

बिहार से महिलाओं की राजस्थान में करते थे तस्करी, अब हुआ खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 22, 2026, 1:34:00 PM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से चौंकाने वाली खबर हैं। यहां एक ऐसे मानव तस्कर गिरोह का खुलासा किया गया है, जो महिलाओं को बिहार से राजस्थान तस्करी कर के ले जाते थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई राजस्थान के निवासी बताये जा रहे हैं। यह गिरोह गरीब और असहाय महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण में मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह शादी का झांसा देकर महिलाओं को राजस्थान ले जाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह गरीब और असहाय महिलाओं व लड़कियों को शादी का प्रलोभन और पैसे का लालच देकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ले जाकर बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य मोतिहारी की रहने वाली संजू देवी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और 10 हजार रुपये का लालच देकर राजस्थान ले जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पिपरा कोठी थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को सूचना मिली। पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनीता पांडे, नीतू कुमारी, खातून, मुरली मेघवाल और अजय कुमार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने महिलाओं को शादी के नाम पर राजस्थान ले जाने की बात स्वीकार की है। पीड़िता संजू देवी ने बताया कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। आरोपियों ने बहला-फुसलाकर उसे ले जाने की कोशिश की। वहीं उसकी मां हीरामती देवी ने पुलिस की कार्रवाई पर राहत जताई। इस खुलासे के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM