बगहा में CCTV में कैद मौत का मंजर: बच्चे को बचाने के लिए मुड़ा ट्रक, होटल संचालक को कुचल गया

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक दौड़कर आए एक मासूम को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक ने वाहन मोड़ दिया, लेकिन इस प्रयास में सड़क किनारे चल रहे होटल संचालक उसकी चपेट में आ गए।

बगहा में CCTV में कैद मौत का मंजर: बच्चे को बचाने के लिए मुड़ा ट्रक, होटल संचालक को कुचल गया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 5:55:00 PM

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सड़क पर अचानक दौड़कर आए एक मासूम को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक ने वाहन मोड़ दिया, लेकिन इस प्रयास में सड़क किनारे चल रहे होटल संचालक उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होटल संचालक ने इलाज के दौरान गोरखपुर में दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।

मृतक की पहचान पटखौली निवासी 55 वर्षीय ईश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है। वे मलकोली चौक पर वर्षों से होटल का संचालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे वे गोह गजराज भवन के समीप सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी हादसे की पूरी कहानी

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक एक छोटा बच्चा दौड़ते हुए आ जाता है। बच्चे को सामने देखकर ट्रक चालक वाहन को तेजी से दाहिनी ओर मोड़ देता है। बच्चा तो बच जाता है, लेकिन सड़क किनारे चल रहे ईश्वरी प्रसाद ट्रक की चपेट में आ जाते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

परिवार का सहारा छिन गया

ईश्वरी प्रसाद अपने परिवार के मुखिया थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। एक पुत्र की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्र और पुत्री अभी अविवाहित हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक मासूम की जान बच गई, लेकिन उस कोशिश में एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM