रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं

रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 9:17:00 AM

बांका जिले के बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात्रि एक भीषण सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह भैंसों की भी जान चली गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार झारखंड की ओर से खाद लादकर एक हाईवा बौंसी की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था और ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारी चक गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हाईवा सीधे प्रकाश यादव के घर के पास जा गिरा, जहां उनका छह वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार उसकी चपेट में आ गया। वाहन के नीचे दबने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घर के बाहर बंधी छह भैंसें भी हाईवा और खाद के बोझ तले दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इधर सूचना मिलने पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बौंसी थाना पुलिस तथा अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रा और जेसीबी की सहायता से पलटे हुए हाईवा को हटाकर उसके नीचे दबे मासूम के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बंधुआ कुरावा थाना के एएसआई दिलीप यादव, होमगार्ड जवान सुजीत कुमार गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बौंसी थाना के वाहन चालक बबलू कुमार (प्रकाश कापरी) भी इस घटना में जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

इधर पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस पर हमले के मामले में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM