बांका के जमीन कारोबारी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा

बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र में 26 मई को हुए चर्चित दोहरे गोलीकांड मामले में बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के मुख्य शूटर सेमुल कुमार साह उर्फ सेमुल साह (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

बांका के जमीन कारोबारी हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, एसपी का बड़ा खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 3:59:00 PM

बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र में 26 मई को हुए चर्चित दोहरे गोलीकांड मामले में बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के मुख्य शूटर सेमुल कुमार साह उर्फ सेमुल साह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि 26 मई की शाम करीब छह बजे रुपसा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने मिथलेश यादव उर्फ बिडियो यादव और केंदन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में मिथलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि केंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार मुख्य शूटर सेमुल कुमार साह, पिता चंद्रकिशोर साह, निवासी लहेरिया गोपालपुर, थाना रजौन, लंबे समय से फरार चल रहा था। 20 जून को प्राप्त गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ रजौन थाना में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में रजौन थानाध्यक्ष रतन कुमार, डीआईयू शाखा के मनीष कुमार, पुअनि मुकेश कुमार, विनोद कुमार, शुभम कुमार, डीआईयू टीम तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM