'सरेंडर के बाद बेटे को गोली मार दी' पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले का एनकाउंटर, मौत पर भारी बवाल....

बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई है।

'सरेंडर के बाद बेटे को गोली मार दी' पुलिस पर पिस्तौल तानने वाले का एनकाउंटर, मौत पर भारी बवाल....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 11:48:00 AM

बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौंटी गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई है। पुलिस टीम के सामने एक युवक द्वारा खुलेआम पिस्तौल तानने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। परिजनों  की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  वहीं इस मामले में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस का दावा है कि युवक ने फायरिंग की थी, जबकि परिवार का आरोप है कि सरेंडर के बाद उसे गोली मारी गई। अब पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग लगातार बढ़ी है। 

बताया जा रहा है कि बिलौंटी गांव में भरत भूषण तिवारी के अवैध हथियार लहराने की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थी। युवक पुलिसकर्मियों को हथियार लेकर धमका रहा था और फिर उसकी ओर से फायरिंग की गई जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में उसकी तीन गोली लगी और वह जख्मी हो गया।  इसके बाद उसको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  स्थिति गंभीर देखकर वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसको पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद शव मृतक के गांव पहुंचा और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन लोगों ने बक्सर आरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और जमकर हंगामा कर रहे हैं। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने बताया कि जिस तरह से सरेंडर करने के बाद उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है, यह कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटे ने पिस्तौल पुलिसकर्मियों के सामने फेंक दिया था जिसके बाद उसको गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच में ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही, सुस्ती और कर्तव्यहीनता सामने आने की बात कही गई है। भोजपुर एसपी राज की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई। साथ ही मौके पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM