पहले आरा के एसपी और अब रिटायर्ड जज ने की भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात

पहले आरा के एसपी और अब रिटायर्ड जज ने की भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 25, 2026, 3:07:00 PM

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गयी है। गुरूवार को पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद सिन्हा भरत तिवारी के पैतृक गांव बिलौटी गांव पहुंचे। इस मौके पर बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार बिलौटी पहुंचने के बाद जज विनोद सिन्हा ने एनकाउंटर स्थल का निरीक्षण किया और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात की और परिजनों से घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी ली। बता दें कि राज्य सरकार ने इस बेहद चर्चित मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए जज विनोद सिन्हा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग के गठन को मंजूरी दी थी।

इससे पहले इस कथित पुलिस एनकाउंटर मामले में बुधवार को तब अचानक नया मोड़ आया, जब इस घटना के एक सप्ताह बाद, भोजपुर के पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह और शाहपुर थाने की पुलिस टीम के साथ देर रात अचानक मृतक भरत तिवारी के घर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने भरत के माता-पिता, भाई और भाभी से मिलकर करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के परिजनों का गुस्सा और दुख साफ देखने को मिला। मृतक की मां और अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के सामने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह कोई वास्तविक एनकाउंटर नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। उन्होंने कहा कि भरत द्वारा आत्मसमर्पण करने के बावजूद निहत्थे हालत में पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। परिजनों ने एसपी से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और वे इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं। भरत की मां अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर लगातार अड़ी हुई हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जब तक उनके बेटे की जान लेने वाले दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी नहीं मिल जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि कानून के रखवालों ने खुद कानून हाथ में लिया है, इसलिए उन पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। एसपी ने मां की बातों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने पहले ही उच्च स्तरीय न्यायिक जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने परिवार से अपील की कि वे इस जांच प्रक्रिया में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें ताकि सच सामने आ सके। राहत की बात यह रही कि एसपी ने परिजनों को सूचित किया कि उनके ऊपर थाने में जो मुकदमा दर्ज किया गया था, उसे प्रशासन ने वापस ले लिया है। 

भरत तिवारी के परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने उनके घर पर विशेष सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की बात कही। देर रात हुए इस औचक दौरे में एसपी राज करीब आधे तक पीड़ित परिवार के घर रुके और उनके हर एक सवाल का जवाब दिया। परिजनों से मुलाकात खत्म करने और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा देने के बाद पुलिस अधीक्षक बिना किसी से बातचीत किए वहां से चुपचाप निकल गए।

Trending News

गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM