पुलिस पर पिस्टल तानने वाले को ठोक दिया, फेसबुक लाइव करते हुए भाग रहा था, दोनों पैरों में मारी गोली....

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस पर पिस्टल तानने वाला युवक मुठभेड़ में घायल हो गया है, उसके पैर में गोली लगी है। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक और पुलिस के बीच सुबह मुठभेड़ हुई।

पुलिस पर पिस्टल तानने वाले को ठोक दिया, फेसबुक लाइव करते हुए भाग रहा था, दोनों पैरों में मारी गोली....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 17, 2026, 1:13:00 PM

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस पर पिस्टल तानने वाला युवक मुठभेड़ में घायल हो गया है, उसके पैर में गोली लगी है।  शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक और पुलिस के बीच सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान युवक को दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया।

मुठभेड़ में भोजपुर पुलिस एवं पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र भरत तिवारी है। एक दिन पूर्व पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने के वायरल वीडियो मामले में आरोपित भरत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बुधवार सुबह बिलौटी गांव पहुंची थी। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान युवक को दोनों पैरों में गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि भरत तिवारी मानसिक रूप से परेशान है।  उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस जांच करने मंगलवार को उसके घर पहुंची थी।  समझाने के दौरान युवक अचानक उग्र हो गया था और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी।  

बुधवार की सुबह जब पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में फिर से बिलौटी गांव पहुंची।  इस दौरान युवक ने पुलिस को पिस्टल लेकर दौड़ाने लगा और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवक द्वारा पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी गई।  जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने फायरिंग की तो उसे दोनों पैर में गोली लग गई।  बताया जा रहा है कि वह फेसबुक पर लाइव वीडियो भी बना रहा था। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

इस घटना पर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने अब तक पुलिसकर्मियों समेत अन्य जगहों पर दो दर्जन से अधिक फायरिंग की है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसने भी गोली चलायी थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके पैर में लगीं।  मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। भोजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM