भरत तिवारी एनकाउंटर: पवन सिंह सोशल मीडिया पर दुख जताते रह गए! खेसारी लाल गांव पहुंच गए

बिहार के आरा/भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले पर घमासान तेज है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिलौटी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

भरत तिवारी एनकाउंटर: पवन सिंह सोशल मीडिया पर दुख जताते रह गए! खेसारी लाल गांव पहुंच गए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 22, 2026, 7:08:00 PM

Bharat Tiwari Encounter/Khesari Lal Yadav/Pawan Singh: बिहार के आरा/भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले पर घमासान तेज है। इस घटना के बाद पुलिस और सरकार की काफी बदनामी हो रही है। मामले को बढ़ता देख सम्राट सरकार ने न्यायिक जांच का ऐलान कर दिया है। वहीं भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी के कथित मुठभेड़ मामले में उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिलौटी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि हम लोग भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आपके साथ खड़े हैं।

भोजपुरी सिंगर व अभिनेता खेसारी लाल यादव सोमवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। खेसारी लाल ने भरत की मां आशा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी। पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग उठाई। उनके साथ भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और कई समर्थक भी मौजूद रहे। गांव पहुंचते ही खेसारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने एनकाउंटर को लेकर अपनी पीड़ा और सवाल उनके सामने रखे। खेसारी ने सरकार से मामले की सच्चाई सामने लाने की अपील की।

खेसारी लाल यादव ने भरत तिवारी की मां से बात करते हुए कहा कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी है। उन्होंने न्यायिक जांच कराने का निर्देश दिया है। हम लोग भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए आपके साथ खड़े हैं। यह लड़ाई आपकी है। आप पटना चलिए। हम सभी लोग मिलकर इस लड़ाई को आगे लड़ने का काम करेंगे। केवल घर बैठने से काम नहीं चलने वाला है। इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। फर्जी एनकाउंटर अगर हुआ है तो जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ खेसारी खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

वहीं इससे पहले भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है।

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि भरत केवल इतना चाहते थे कि जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा गरीब, वंचित और बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए।

उन्होंने बिहार सरकार और संबंधित उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ भी दिखाई देना चाहिए। साथ ही पवन सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाएंगे।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और भोजपुरी पावरस्टार में हमेशा एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है। हर मामले में एक दूसरे के फैन्स दोनों सुपरस्टार की तुलना करते रहते हैं। वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि खेसारी लाल यादव तो यहां पवन सिंह से आगे निकल गए। जहां एक तरफ पवन सिंह सोशल मीडिया पर ही दुख जताते रह गए, जबकि खेसारी लाल यादव पीड़ित के गांव भी पहुंच गए और परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा देकर आ गए। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM