भरत तिवारी एनकाउंटर, डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत पांच पर मामला दर्ज

भरत तिवारी एनकाउंटर, डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत पांच पर मामला दर्ज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 7:11:00 PM

भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बडा अपडेट है। मंगलवार को भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। मामला दर्ज होने के बाद बेहद चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है।

मिली खबर के अनुसार, एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी की मां ने भोजपुर एसपी को विस्तृत आवेदन देकर पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए थे। उसी आवेदन के आधार पर अब संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है। हालांकि इस मामले में कई पुलिसकर्मियों पर पहले ही गाज गिर चुकी है। तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार, पुलिस अवर निरीक्षक अंकित आर्यन, पुलिस अवर निरीक्षक हरश्चिंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामाशंकर यादव और महिला सिपाही मीरा कुमारी को पहले की निलंबित किया जा चुका है। अब इन सभी पर मामला दर्ज किया गया है।

भरत तिवारी की मां ने अपने आवेदन में दावा किया है कि उनका बेटा बाढ़ पीड़ितों और विस्थापितों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन से संघर्ष कर रहा था। घटना वाले दिन कई पुलिस अधिकारी और जवान उनके घर पहुंचे और भरत को अपने साथ चलने के लिए कहा। पुलिस के पहुंचने के दौरान भरत फेसबुक लाइव कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइव के दौरान भरत ने अपने हाथ में मौजूद हथियार फेंक दिया था और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराया और कई गोलियां मार दीं। आवेदन में दावा किया गया है कि भरत को पांच गोलियां लगी थीं और यह कार्रवाई कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर की गई। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और कई घंटों तक परिवार को सही जानकारी नहीं दी गई। परिवार को शाम में बताया गया कि भरत तिवारी की मौत हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है। घटना के सातवें दिन इस मामले में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि भरत तिवारी मामले को लेकर राज्य के साथ पूरे देश में  की मौत के बाद से परिवार का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां राज्य की सम्राट सरकार के ऊपर पक्ष विपक्ष के दल हमला कर रहे हैं, वहीं देश स्तर पर भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Trending News

बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM