T20 के बाद वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उसे तोड़ा

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज यानी कि 12 दिसंबर को अंडर-19 क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड कुछ ही देर में टूट गया

T20 के बाद वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उसे तोड़ा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 12, 2025, 4:06:00 PM

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज यानी कि 12 दिसंबर को अंडर-19 क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड कुछ ही देर में टूट गया। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ खेलते हुए एक यूथ वनडे मैच में 14 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली और मात्र 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने यूथ वनडे में 433 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिसने पिछले साल ढाका में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाए गए 425 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के अलावा, एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने भी 69-69 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।

हालांकि, वैभव की यह उपलब्धि लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने आज ही मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। मिन्हास ने 148 गेंदों पर 177 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 345 रन तक पहुंचाया।

वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ने की यह आदत नई नहीं है। वह पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 14 साल की उम्र में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए थे। वैभव 14 साल की उम्र में तीन टी-20 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

इसके अलावा, उन्होंने सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने की उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में वह कप्तान रियान पराग से काफी आगे हैं। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का 12 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिसे उन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ बनाया था, लेकिन समीर मिन्हास ने उसी दिन उनके 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM