ट्रेलर में दिखा यश कुमार और सपना चौहान का जलवा, फिल्म जल्द होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यूनिक और भरोसेमंद स्टार यश कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है।

ट्रेलर में दिखा यश कुमार और सपना चौहान का जलवा, फिल्म जल्द होगी रिलीज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 15, 2026, 4:24:00 PM

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यूनिक और भरोसेमंद स्टार यश कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी 100वीं फिल्म “विधवा बनी सुहागन” का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ, जिसने आते ही दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यह फिल्म यश कुमार के लंबे, संघर्षपूर्ण और सफल करियर की उपलब्धियों का प्रतीक मानी जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है, जिसमें इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक यथार्थ का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” एक ऐसी कहानी को सामने लाती है, जो समाज की रूढ़ियों, दर्द और महिला संघर्ष को मजबूती से दर्शाती है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाला सशक्त संदेश भी देने वाली है।

इस फिल्म में यश कुमार के साथ अभिनेत्री सपना चौहान की जोड़ी पहली बार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रही है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री, अभिनय की गहराई और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हर तरह के किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=yzp7eYUhh08 

यश कुमार की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है उनका कथ्य प्रधान होना। उनकी अधिकांश फिल्मों में सामाजिक सरोकारों के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां कहानी और संदेश को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि यश कुमार की फिल्मों को दर्शकों का विशेष प्रेम मिलता रहा है।

अपनी 100वीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा है। उन्होंने दर्शकों, अपने प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह समाज के एक संवेदनशील विषय को मजबूती से उठाती है।

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के साथ अवधेश मिश्रा, बलेश्वर सिंह, राधे कुमार, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, रागिनी दुबे, संजीव मिश्रा, चंदन कश्यप, सपू चौहान और काजल झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। कथा-पटकथा व संवाद एस. के. चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत मुन्ना दुबे का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।  तकनीकी रूप से सशक्त यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।

Trending News

 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM