कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- तानाशाही चरम पर, बिहार को मिला अचेत मुख्यमंत्री

पटना के बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- तानाशाही चरम पर, बिहार को मिला अचेत मुख्यमंत्री
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 17, 2026, 5:42:00 PM

पटना के बापू सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ हुई।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रतीक थे और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमने उन्हें देखा नहीं, लेकिन पिता जी हमेशा कहते थे कि उनके सपनों को दिल्ली तक पहुंचाना है। आखिरी सांस में कर्पूरी ठाकुर ने हमारे पिता की गोद में दम तोड़ा था।”

तेजस्वी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तानाशाही चरम पर है और सामाजिक न्याय के सपनों को पूरा करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सभी जाति और बिरादरी के लोगों को सम्मान और बराबरी का हक देने की बात दोहराई। साथ ही कहा कि उनकी राजनीति का लक्ष्य सभी युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाना है।

उन्होंने कहा कि वे तब से राजनीति में सक्रिय हैं जब लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा गया था। अब पहली बार उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि दो बार सरकार बनने के बाद भी उन्हें धोखा मिला और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश एक नेता को “पलटू राम” के नाम से जानता है।

तेजस्वी ने चुनाव आयोग, केंद्रीय एजेंसियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। साथ ही “वन नेशन, वन इलेक्शन” के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

कार्यक्रम से पहले पटना शहर में जगह-जगह पोस्टर और झंडे लगाए गए थे। हालांकि इनकम टैक्स गोलंबर पर लगे आरजेडी के झंडे को नगर निगम द्वारा हटाए जाने की घटना ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली।

तेजस्वी यादव ने अंत में उपस्थित लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा, “आप लोग हमारा साथ देंगे न?” जिस पर सभागार में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया।

Trending News

फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM
मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान
मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान
Jul 20, 2026, 6:10:00 PM
बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
Jul 20, 2026, 5:56:00 PM
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
Jul 20, 2026, 5:54:00 PM
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
Jul 20, 2026, 5:36:00 PM