तेजप्रताप इस दिन देंगे दही-चूड़ा भोज, भाई तेजस्वी-CM नीतीश और राज्यपाल को भेजेंगे निमंत्रण

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले चूड़ा-दही भोज को लेकर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बयान दिया है।

तेजप्रताप इस दिन देंगे दही-चूड़ा भोज, भाई तेजस्वी-CM नीतीश और राज्यपाल को भेजेंगे निमंत्रण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 06, 2026, 10:51:00 AM

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले चूड़ा-दही भोज को लेकर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जिसमें सभी वर्गों और सभी राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि जनशक्ति जनता दल की ओर से मकर संक्रांति के दिन, यानी 14 जनवरी को भव्य चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी पार्टी की ओर से औपचारिक रूप से निमंत्रण कार्ड भेजा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया जाएगा।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पारंपरिक रूप से चूड़ा, दही, गुड़ और तिलकुट के साथ मनाया जाता है। इसी सांस्कृतिक परंपरा को निभाते हुए जनशक्ति जनता दल की ओर से यह भोज आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आयोजन किसी राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए किया जा रहा है।

तेज प्रताप ने कहा, “हमारी पार्टी की ओर से सभी लोगों को निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी कार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता दिया जाएगा। राज्यपाल और डिप्टी सीएम को भी आमंत्रण भेजा जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि पूरे बिहार से जो भी लोग इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, वे आ सकते हैं। यह भोज सभी के लिए खुला रहेगा। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और इस आयोजन को सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Trending News

CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM