'सत्ता में बैठा व्यक्ति जाति से चिपका रहेगा तो..' भ्रष्टाचार और अपराध पर सीएम की सख्त चेतावनी, अपराधियों की जाति पर ये बोले

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर बिहार की पुलिस जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

 'सत्ता में बैठा व्यक्ति जाति से चिपका रहेगा तो..' भ्रष्टाचार और अपराध पर सीएम की सख्त चेतावनी, अपराधियों की जाति पर ये बोले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 28, 2026, 2:40:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे के अंदर बिहार की पुलिस जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों की जाति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति जाति से चिपका नहीं रहेगा। ऐसा करने से कोई काम नहीं होगा। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि लोग जाति धर्म की चर्चा करते हैं, उनको करने दीजिए। वो यही सब करते रहे। कभी आगे नहीं बढ़ पाए। सत्ता के केंद्र में बैठा व्यक्ति यदि जाति से चिपका रहेगा। कभी बिहार में समृद्धि नहीं आएगी। जाति से आगे आना होगा। लोगों को आगे बढ़ाना होगा। ऐसा करने से कोई काम नहीं होगा। उसे पूरे राज्य को देखना होता है। जो ऐसा कह रहे हैं। उन्हें कहने दीजिए। सीएम ने कहा कि बिहार की चिंता करनी होगी। बिहार में कोई भी अपराधी अपराध करेगा। उसको 48 घंटे के अंदर बिहार की पुलिस जवाब देने का काम करेगी।

भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि जो अचानक अमीर बनना चाहता है। उनके यहां एक दो दिन के अंदर छापा पड़ता है। और आगे भी मैं स्पष्ट करता हूं बिहार की जनता को। जो भी भ्रष्टाचार करेगा। अपराधियों को कोई संरक्षण नहीं। आपने देखा अपराधियों को, सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार की पुलिस ने एक अभियान चलाया। हमारे लिए कोई जाति धर्म नहीं है।

सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर ‘वीर सावरकर की जीवनी’ पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधान परिषद सभापति और सांसद शिवेश राम मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने उनके महान जीवन को श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और संघर्ष हम सभी को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि वीर सावरकर के योगदान को दबाया नहीं जा सकता और उन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM