सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें किस सीट से ठोकी दावेदारी

रोहित चौधरी ने मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इसका ऐलान किया है

सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें किस सीट से ठोकी दावेदारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 10, 2025, 11:39:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद बीजेपी के अंदर ही उनका विरोध होने लगा है. इस बीच सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोकने का मन बना लिया है.

 रोहित चौधरी ने मुंगेर जिले की तारापुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इसका ऐलान किया है. जानकारी के मुकाबिक, रोहित चौधरी आगामी 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से नामांकन में पहुंचकर आशीर्वाद देने की अपील की है. 

बता दें कि रोहित चौधरी पूर्व में भी खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ज्वाइन कर ली थी. वहीं वर्तमान समय में तारापुर सीट पर जेडीयू का कब्जा है और यहां से राजीव कुमार सिंह विधायक हैं. रोहित का दावा है कि इस बार पार्टी उनको मैदान में उतारेगी. उनके दावे का सीधा मतलब है कि सिटिंग विधायक राजीव कुमार का टिकट कटेगा. रोहित के इस दावे से मुंगेर से लेकर पटना तक सियासी हलचल मच गई है. 

तारापुर सीट कभी शकुनी चौधरी (रोहित चौधरी के पिता) की कर्मभूमि हुआ करती थी. इस सीट से वे सर्वाधिक 6 बार विधायक रहे थे. उन्होंने तीन बार आरजेडी, एक-एक बार समता पार्टी एवं कांग्रेस और एक बार निर्दलीय चुनाव जीता था. बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी भी दो बार तारापुर से जेडीयू के विधायक रहे. कोरोना काल में मेवालाल का निधन होने के बाद 2021 में उपचुनाव हुआ, जिसमें जेडीयू के राजीव सिंह ने आरजेडी के अरुण साह को हराया था. यहां कुशवाहा जाति निर्णायक भूमिका में रहती है. यादव जाति के वोटर भी अच्छी संख्या में हैं. इसके अलावा वैश्य, राजपूत समेत अन्य सवर्ण जातियों के मतदाता भी चुनाव में प्रभाव रखते

 हैं.

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM