समस्तीपुर से नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले डर और अंधेरे का राज था, सम्राट जिंदाबाद के लगे नारे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज समस्तीपुर पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया।

समस्तीपुर से नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले डर और अंधेरे का राज था, सम्राट जिंदाबाद के लगे नारे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 29, 2026, 3:03:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज समस्तीपुर पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के आने से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। पढ़ाई की हालत बदतर थी, सड़कें और बिजली नहीं थीं, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई थी और समाज में डर का माहौल बना रहता था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम बात थे, लेकिन उस समय की सरकारें इन्हें रोकने में नाकाम रहीं।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तब विकास को प्राथमिकता दी गई और कानून का राज स्थापित किया गया। सामाजिक तनाव को खत्म करने के लिए कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई गई, जिससे सांप्रदायिक झगड़ों पर प्रभावी रोक लगी। आज राज्य में शांति का माहौल है और लोग बिना डर के अपना जीवन जी रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर के सरायगंज में 827 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद वे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां करीब 25 स्टॉलों का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद भी किया। कॉलेज परिसर में 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बने इम्यूनिटी भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही इंजीनियरिंग छात्रों के लिए तैयार की गई वर्कशॉप, क्लासरूम और उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का भी जायजा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पहले बिहार में बिजली का नामोनिशान नहीं था। उनकी सरकार ने निवेश कर 2018 में हर घर बिजली पहुंचाई। पहले सस्ती दरों पर बिजली दी गई और अब घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है। साथ ही छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने बताया कि 2013 में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया और 2016 में इसे और मजबूत किया गया। स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने के लिए 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर “जीविका दीदी” योजना शुरू की गई। आज ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या 1 करोड़ 40 लाख तक पहुंच चुकी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 4 लाख 34 हजार जीविका दीदियां सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही सच्चा विकास और सामाजिक बदलाव की मिसाल है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM