‘सांप’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, संजय सरावगी बोले – हम सांप नहीं, सपेरा हैं

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है

‘सांप’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, संजय सरावगी बोले – हम सांप नहीं, सपेरा हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 04, 2026, 5:45:00 PM

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता नजर आ रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के एक बयान ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है।

अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘सांप’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि सांप आखिर सांप ही रहता है। वह चाहे आपका दिया हुआ दूध पी ले, केले खा ले, लेकिन अंत में वह आपको ही डंसता है। उनके इस बयान को भाजपा नेताओं ने अपमानजनक और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

अभिषेक बनर्जी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सांप नहीं, बल्कि ‘सपेरा’ है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को सांप समझ रहे हैं, भाजपा आने वाले चुनावों में सभी का सफाया कर देगी। संजय सरावगी ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अभी रणनीतिक रूप से सपेरे की भूमिका में है और सही समय आने पर जनता के समर्थन से सत्ता परिवर्तन होगा। हालांकि संजय सरावगी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज हो चुकी है। आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में यह जुबानी जंग और तीखी होने के आसार हैं।

Trending News

CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM