RJD ने पत्र लिखकर पूछा- संजय झा का बंगला क्यों नहीं खाली करवाया, मांझी क्यों पटना वाले आवास में रहते हैं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली कराए जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है

RJD ने पत्र लिखकर पूछा- संजय झा का बंगला क्यों नहीं खाली करवाया, मांझी क्यों पटना वाले आवास में रहते हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 31, 2025, 12:30:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली कराए जाने को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। अब राजद ने भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर पूछा है कि राज्यसभा सदस्य संजय झा और सांसद बनने के बाद भी देवेश चंद्र ठाकुर के नाम पर बिहार सेंट्रल पुल का बंगला क्यों आवंटित है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने यह पत्र लिखा है।

पत्र में पूछा है कि किस परिस्थिति में यह बंगला इनके पास अभी तक बना हुआ है। इनके बंगले को क्यों नहीं खाली कराया जा रहा है। सीतामढ़ी से लोकसभा सदस्य देवेश चंद्र ठाकुर और राज्यसभा सदस्य संजय झा को दिल्ली में आवास आवंटित है।

विधान परिषद में सभापति और राज्य सरकार में मंत्री के कारण इन दोनों को सेंट्रल पुल का आवास आवंटित हुआ था, लेकिन अभी तक यह आवास इन दोनों के पास है। भवन निर्माण विभाग को इस मामले में अद्यतन स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इसके साथ यह भी पूछा है कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पटना सेंट्रल पुल के बंगला में क्यों रह रहे हैं?

राजद ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर किस नियम के तहत इन आवासों को अब तक खाली नहीं कराया गया और क्या राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी बंगले पर कब्जा बनाए रखा गया है। राज्य के भवन निर्माण विभाग की ओर से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने को लेकर भी पार्टी ने आपत्ति जताई है।

बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सरकारी आवास को लेकर नयी राजनीतिक बहस छिड़ गई है। राजद का कहना है कि सरकारी संपत्तियों के उपयोग में नियमों का समान रूप से पालन होना चाहिए और किसी भी तरह के विशेषाधिकार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM