राबड़ी आवास पर RJD की बड़ी बैठक, विधायक बोले- आज ही होगा सीट बंटवारे का ऐलान

राबड़ी आवास पर RJD संसदीय दल की बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने आए मनेर से राजद विधायक ने कहा, आज शाम में महागठबंधन सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है

राबड़ी आवास पर RJD की बड़ी बैठक, विधायक बोले- आज ही होगा सीट बंटवारे का ऐलान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 10, 2025, 2:38:00 PM

राबड़ी आवास पर इस वक्त RJD की बड़ी बैठक चल रही है। राज्य संसदीय दल की इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर अहम रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में पहुंचे मनेर से RJD विधायक ने बड़ा संकेत दिया है—उन्होंने कहा कि आज शाम तक महागठबंधन सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “आप लोगों को शाम में बुलाया जाएगा, सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।”

सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। यही नहीं, मीटिंग के बाद पहले चरण के प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी बांटा जाएगा। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर से पहले तक RJD अपने सभी पहले चरण के उम्मीदवारों को सिंबल जारी कर देगी।

इधर, राबड़ी आवास के बाहर भी माहौल गर्म है। लालू यादव की गाड़ी को समर्थकों ने घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। समर्थक आरा के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से सरोज यादव को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सरोज यादव को टिकट नहीं मिला, तो वे पार्टी का झंडा नहीं उठाएंगे।

अब सबकी नजरें शाम पर टिकी हैं, जब महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM