रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहने पर सदन में बवाल, चिराग की पार्टी ने बताया दूसरा अंबेडकर, कहा- RJD दलित विरोधी

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को सदन का माहौल गर्म हो गया। कार्यवाही की शुरुआत में ही लोक जनशक्ति (रामविलास ) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग कर दी।

रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहने पर सदन में बवाल, चिराग की पार्टी ने बताया दूसरा अंबेडकर, कहा- RJD दलित विरोधी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 16, 2026, 12:08:00 PM

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सोमवार को सदन का माहौल गर्म हो गया। कार्यवाही की शुरुआत में ही लोक जनशक्ति (रामविलास ) पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने विपक्षी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग कर दी। उनके इस बयान के बाद सदन में तीखी बहस और भारी हंगामा देखने को मिला, जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही बाधित भी हुई। सदन में रामविलास पासवान जिंदाबाद के नारे लगे।

'फेलस्वी का गुंडा दल कर रहा उनका अपमान जिन्होंने दलितों को दिलवाया सम्मान', 'देश के दूसरे अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान', 'राजद की पहचान दलितों का अपमान' के पोस्टर लहराए गए।

रामविलास पासवान को राजद विधायक ने सदन में बेचारा कहा था। सत्ता पक्ष के विधायक इसे दलितों का अपमान बता रहे हैं।

आसन की ओर से समझाने पर विधायक शांत हुए और अपनी-अपनी सीट पर बैठे। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो पई।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार मुद्दे से भटक रही है। कुमार सर्वजीत ने बेचारा कहकर किसी दलित का अपमान नहीं किया।

LJP R को तेजस्वी का पुतला नहीं जलाना चाहिए था। बेचारा शब्द में गलत कुछ नहीं है। आज सदन में होगा, पुरजोर होगा। आज हम आर-पार के मूड में हैं।

LJP R के विधायक राजू तिवारी ने कहा कि, रामविलास जी से हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 50 साल का राजनीतिक जीवन है। आप किसी के बारे में कुछ भी बोल दीजिएगा। ये लोग दलित विरोधी हैं।

इससे पहले सत्ताधारी दल के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। 'राजद की पहचान दलितों का अपमान' के पोस्टर लेकर नारेबाजी की।

दरअसल, बीते दिन राजद विधायक कुमार सर्वजीत के द्वारा रामविलास पासवान को बेचारा बोला गया था। अब आज इसी बात के विरोध में सदन के अंदर लोजपा (रामविलास ) के तरफ से  रामविलास पासवान को अपमानित करने का आरोप लगा माफ़ी मांगने की मांग की गई उसके बाद सदन के अंदर ही जमकर नारेबाजी शुरू हुई,हालांकि विपक्ष माफ़ी नहीं मांगने की मांग पर अड़ रही उसके बाद विपक्ष के सदस्य यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे है