'किसी भी स्थिति में राबड़ी देवी को आवास खाली करना होगा' RJD बोली-मकान नहीं, लोकतंत्र छीना जा रहा है

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने को लेकर बिहार में सियासत उफान पर है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज है।

'किसी भी स्थिति में राबड़ी देवी को आवास खाली करना होगा'  RJD बोली-मकान नहीं, लोकतंत्र छीना जा रहा है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 01, 2026, 1:57:00 PM

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं करने को लेकर बिहार में सियासत उफान पर है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज है। जदयू का कहना है कि राबड़ी देवी को किसी भी स्थिति में आवास खाली करना होगा। वहीं इस मुद्दे पर आरजेडी  के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है और विपक्ष को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बिहार सरकार नफरत की राजनीति कर रही है। NDA के कई बड़े नेता अवैध तरीके से सरकारी आवास में रह रहे हैं।  राबड़ी देवी को जानबूझकर तंग किया जा रहा है।  आयोग के सदस्य को किस हैसियत से सरकारी आवास दिया गया है। सरकार को यह भी बताना चाहिए। सिद्दीकी ने यह भी कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती। जनता समय-समय पर सत्ता बदलती है और अंततः वही नेता याद रखे जाते हैं जिन्होंने जनहित में काम किया हो। 

 अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र में यदि किसी नेता या दल के कामकाज पर आपत्ति है तो उस पर सवाल उठाइए, बहस कीजिए और जनता के सामने तथ्य रखिए, लेकिन राजनीतिक विरोधियों से सरकारी आवास छीनना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, वे इस तरह की कार्रवाई का विरोध करेंगे।

राजद के सीनियर नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री सामाजिक और राजनीतिक जीवन में मर्यादा की बात करते हैं, लेकिन बिहार में विपक्ष के प्रति व्यवहार इसके विपरीत दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कमजोर करने और उसकी राजनीतिक भूमिका को सीमित करने का प्रयास कर रही है। 

वहीं राबड़ी देवी के बंगले को लेकर मंत्री लेशी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईर्ष्या द्वेष की भावना से हमारी सरकार कार्रवाई नहीं करती है। राबड़ी आवास को खाली कराने को लेकर विधि संवत करवाई हो रही है। साथ ही लेशी सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में उन्हें आवास खाली करना होगा। मंत्री ने कहा कि  राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित कर दिया गया था। सरकारी बंगला से ज्यादा मोह माया नहीं रखना चाहिए।  

Trending News

पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
पटना में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, CM सम्राट चौधरी झाड़ू लगाकर करेंगे शुरुआत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
Jul 16, 2026, 11:25:00 AM
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
13 वर्षों में भी नहीं सूखे गंडामन के आंसू, स्मारक, सड़कें बन गईं, लेकिन 23 मासूमों की चीखें आज भी गूंजती हैं
Jul 16, 2026, 10:54:00 AM
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
झारखंड की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी, OMDC की स्वतंत्र निदेशक बनीं गीता बालमुचू
Jul 16, 2026, 10:53:00 AM
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
रांची में आज गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', ऐतिहासिक रथयात्रा और रथ मेले का शुभारंभ
Jul 16, 2026, 10:35:00 AM
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
काली मंडा के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हंगामा, सीओ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 16, 2026, 10:33:00 AM
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM