मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: ASI को पेट में गोली, साइबर ठग पप्पू साहनी भी घायल

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार को जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।

मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: ASI को पेट में गोली, साइबर ठग पप्पू साहनी भी घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 17, 2026, 1:37:00 PM

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार को जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मामला बेला थाना क्षेत्र का है, जहां साइबर ठगी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात साइबर ठग पप्पू साहनी बेला इलाके में छिपा हुआ है। पप्पू साहनी पहले भी एटीएम धोखाधड़ी समेत कई मामलों में जेल जा चुका है और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। सूचना मिलते ही बेला थाना की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।

जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने की कोशिश की, उसने खुद को घिरता देख अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में पुलिस टीम में शामिल एएसआई विकास कुमार को गोली लग गई। गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विकास कुमार मूल रूप से सीवान जिले के ऊंधा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बेला थाने में मुंशी का कार्यभार भी संभाल रहे थे। अपने साथी अधिकारी को घायल होता देख पुलिस टीम ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मुख्य आरोपी पप्पू साहनी को भी गोली लगी। घायल हालत में उसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Trending News

फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM
मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान
मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान
Jul 20, 2026, 6:10:00 PM
बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
Jul 20, 2026, 5:56:00 PM
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
Jul 20, 2026, 5:54:00 PM
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
Jul 20, 2026, 5:36:00 PM