बजट सत्र से पहले विपक्ष का विरोध तेज: कांग्रेस विधायक ने काली पट्टी बांधी, RJD ने पोस्टर के साथ किया प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय और व्यय पर विस्तृत चर्चा होनी है, लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 12, 2026, 11:26:00 AM

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय और व्यय पर विस्तृत चर्चा होनी है, लेकिन कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया।

कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन विधानसभा परिसर में मुंह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह विरोध सरकार की “चुप्पी” के खिलाफ है। उनका आरोप था कि राज्य में बढ़ते अपराध पर सरकार खुलकर बोलने से बच रही है। “सरकार भी अपराध पर ऐसे ही चुप है, जैसे हमने मुंह पर पट्टी बांध रखी है,” उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा।

वहीं विधानसभा के पोर्टिको में राजद विधायकों ने बैनर और पोस्टर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। बैनरों पर लिखा था— “मोदी-नीतीश से बिहार को बचाओ” और “बिहार अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन है।” विपक्षी विधायकों ने राज्य में कानून-व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

इस बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में एक सवाल का कथित तौर पर गलत जवाब मिलने पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बिहार में सरकार अधिकारियों के दम पर चल रही है, जनप्रतिनिधियों को सही जानकारी नहीं दी जा रही।”

ऐसे में आज का दिन सदन में तीखी बहस और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के नाम रहने की संभावना है।

Trending News

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक, 70 कर्मियों को एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने का निर्णय

Jul 23, 2026, 8:21:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: गोपालगंज में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Jul 23, 2026, 8:13:00 PM
पेपर लीक, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम, गृहमंत्री का फूंका पुतला

Jul 23, 2026, 7:59:00 PM
नीट पेपर लीक: डीएम आवास पर पथराव, हालात पर काबू के लिए पुलिस की हवाई फायरिंग

Jul 23, 2026, 7:55:00 PM
दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, कराया गया आपदा व कानून-व्यवस्था प्रबंधन का अभ्यास

Jul 23, 2026, 7:46:00 PM
बीजेपी में शामिल होंगे मृत्युंजय तिवारी! राजद को लगा बडा झटका

Jul 23, 2026, 7:40:00 PM
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, पुलिस ने जारी किए संदिग्धों की तस्वीर

Jul 23, 2026, 7:19:00 PM
जमुई साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 37 लाख के ट्रांजैक्शन वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़

Jul 23, 2026, 6:50:00 PM
बढ़ुआ जलाशय परियोजना में आम रास्ता बंद होने पर ग्रामीणों का विरोध, आश्वासन के बाद शुरू हुआ कार्य

Jul 23, 2026, 6:36:00 PM
पत्रकारों पर हमले के विरोध में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग