ऑनलाइन और स्पीड पोस्ट के जरिए रोज़ाना 500 जमीन से जुड़ी शिकायतें सचिवालय पहुंच रहीं

जमीन संबंधी 500 से ज्यादा शिकायतें रोज स्पीड पोस्ट और ऑनलाइन तरीके से राजस्व सचिवालय में आने लगी हैं।

ऑनलाइन और स्पीड पोस्ट के जरिए रोज़ाना 500 जमीन से जुड़ी शिकायतें सचिवालय पहुंच रहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 04, 2026, 12:51:00 PM

जमीन संबंधी 500 से ज्यादा शिकायतें रोज स्पीड पोस्ट और ऑनलाइन तरीके से राजस्व सचिवालय में आने लगी हैं। भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के माध्यम से लोगों में समस्याओं के समाधान की जगी उम्मीद को देखते हुए राजस्व विभाग ने बिहार भूमि पोर्टल पर लागू फीफो (पहले आओ-पहले जाओ) व्यवस्था को 31 मार्च तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। 

विभाग ने बताया कि जनसंवाद से जुड़े मामलों का समाधान बिना विलंब करना पहली प्राथमिकता है। जन कल्याण संवाद से मिले आवेदनों को तुरंत निपटाने के लिए सॉफ्टवेयर में तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। विभाग ने इसके लिए राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी पटना को निर्देश दिया है। 

31 मार्च के बाद फिर से फीफो व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। जरूरत हुई तो फिर से लागू किया जाएगा। अभी विभाग के जन शिकायत पोर्टल पर सभी शिकायतें अपलोड की जा रही हैं। सचिव के निर्देशन में 11 सदस्यीय विभाग के वरीय अधिकारियों को समाधान कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

राज्यभर के भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (डीसीएलआर) की 6 जनवरी को बैठक पटना में होगी। प्रधान सचिव सीके अनिल ने बैठक दो पालियों में आयोजित की है। सभी डीएम को कहा गया है कि निर्धारित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार अपने-अपने जिले में पदस्थापित भूमि सुधार उपसमाहर्ता को बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने हेतु निर्देशित करें। बैठक का मूल एजेंडा म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी समेत भूमि सुधार से संबंधित योजनाओं एवं विभागीय प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों का त्वरित निपटारा होगा

Trending News

स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM