अचानक नीतीश पहुंचे जदयू दफ्तर, गायब मिले मंत्री, विजय चौधरी से बोले-'शाम में आइये और सब बताइए'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को एक्टिव मोड में नजर आए। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

अचानक नीतीश पहुंचे जदयू दफ्तर, गायब मिले मंत्री, विजय चौधरी से बोले-'शाम में आइये और सब बताइए'
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 28, 2026, 1:31:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को एक्टिव मोड में नजर आए। वो सुबह-सुबह डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार के इस औचक निरीक्षण से पूरी पार्टी और नेताओं में हड़कंप मच गया। 

नीतीश कुमार जब जेडीयू दफ्तर पहुंचे, तो वहां कोई भी बड़ा नेता या मंत्री मौजूद नहीं था। खबर मिलते ही मंत्री अशोक चौधरी भागे-भागे जेडीयू कार्यालय पहुंचे। जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार ने तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और  कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि चिंता मत कीजिए काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है। 

इससे पहले आज सुबह नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। गुरुवार को अचानक नीतीश कुमार वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई। वहीं आवास से निकलते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से शाम में अपने आवास पर आने को कहा। बताया जा रहा है कि विजय चौधरी कैबिनेट से जुड़े कुछ मामलों की जानकारी नीतीश कुमार को दे रहे थे, जिस पर नीतीश कुमार ने कहा कि शाम में आइये और सब बताइये। नीतीश कुमार और विजय चौधरी के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल बिहार विधान परिषद (MLC) की दस सीटों पर जून 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर राजधानी पटना में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक वरिष्ठ पार्टी नेता और सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी  से मिलने पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे।

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को जदयू कोटे से विधान परिषद जाने वाले संभावित चेहरों के नामों पर अंतिम चर्चा बता रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जेडीयू कोटे से परिषद जाने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची तैयार करना और एनडीए सहयोगियों के साथ सीटों के तालमेल पर विचार करना है। 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।  

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM