अचानक नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी CM विजय चौधरी के घर, गुप्त बैठक को लेकर हलचल तेज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। आज सुबह नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की।

अचानक नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी CM विजय चौधरी के घर, गुप्त बैठक को लेकर हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 28, 2026, 11:39:00 AM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार  एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। आज सुबह नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम व वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। गुरुवार को अचानक नीतीश कुमार वरिष्ठ पार्टी नेता विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बेहद महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज हैं। 

दरअसल बिहार विधान परिषद (MLC) की दस सीटों पर जून 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर राजधानी पटना में सियासी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक वरिष्ठ पार्टी नेता और सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी  से मिलने पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे।  इस अचानक हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

नीतीश कुमार और विजय चौधरी के इस गुप्त मुलाक़ात और बातचीत को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को जदयू कोटे से विधान परिषद जाने वाले संभावित चेहरों के नामों पर अंतिम चर्चा बता रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जेडीयू कोटे से परिषद जाने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची तैयार करना और एनडीए सहयोगियों के साथ सीटों के तालमेल पर विचार करना है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार और विजय चौधरी की इस मुलाकात के दौरान पार्टी के कुछ बेहद भरोसेमंद चेहरों और नए समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई है। विजय चौधरी को नीतीश कुमार का सबसे खास संकटमोचक माना जाता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगाने से पहले दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के आंतरिक नफा-नुकसान का पूरा आकलन किया। बिहार की सियासत में इस समय सबसे बड़ी चर्चा नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट और जेडीयू कोटे की अन्य सीटों को लेकर है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नाम फ़ाइनल है। बाकी दो सीटों के लिए कई नामों की चर्चा है।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने खाली हो रहे इन सीटों पर चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। राज्‍यसभा सदस्‍य बनने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दे दिया था। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है, इसमें 1-8 जून तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।  

Trending News

बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
Jul 16, 2026, 2:30:00 PM
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM