जेडीयू ऑफिस में निशांत कुमार का शाही स्वागत, हाथी-ऊंट-घोड़े और ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल

बिहार की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लेंगे

जेडीयू ऑफिस में निशांत कुमार का शाही स्वागत, हाथी-ऊंट-घोड़े और ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 08, 2026, 12:32:00 PM

बिहार की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लेंगे। निशांत कुमार को पार्टी में क्या भूमिका मिलेगी अभी इसपर कुछ भी साफ नहीं है। इस बीच निशांत कुमार के पार्टी ज्वाइन करने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जुटान है। जदयू कार्यकर्ता निशांत कुमार और नीतीश कुमार के समर्थन में पूरे जोश के साथ यहां जुटे नजर आए।

जदयू में निशांत कुमार के स्वागत के लिए एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं को जोश हाई नजर आया तो वहीं जदयू कार्यालय के बाहर ऊंट और हाथी भी खड़े नजर आए। निशांत के स्वागत में ऊंट और हाथी को सजाया गया था। JDU वर्कर पार्टी दफ्तर के पास जश्न में सराबोर नजर आए। बैंड-बाजा और डांस भी देखने को मिला। जदयू कार्यकर्ता खुशी में नाच और झूम रहे थे। इतना ही नहीं जदयू कार्यालय के बाहर निशांत के समर्थन में कई पोस्टर भी लगाए गए हैं। पोस्टरों में निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य भी बताया गया है

निशांत कुमार के स्वागत की तैयारी में उत्साह से लबरेज एक कार्यकर्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। आज एक नई रुपरेखा तय होगी जो बिहार के विकास में अहम है। हम सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। जिस प्रकार वो बिहार में काम कर रहे हैं वो पूरे देश में काम करें। ऐसा कहा जा रहा है कि निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में एक उत्साहित जदयू कार्यकर्ता ने मीडिया से कहा कि हम इससे खुश नहीं हैं, हम चाहते हैं कि निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनें। कार्यकर्ता ने कहा कि नीतीश कुमार हमारी बातों को मानेंगे।।

एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि हमलोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार को कौन देखेगा। लेकिन निशांत युग आ रहा है तो यह अच्छी बात है और हमें काफी उम्मीद है कि वो बिहार को अच्छे से चलाएंगे। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि बिहार में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार को आगे ले जाने का काम किया है तो हम यही चाहते हैं कि निशांत भी जदयू का नेतृत्व कर पार्टी को सींचने का काम करें।

Trending News

तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM