मांझी दिल्ली से पटना के लिए रवाना, बोले- मैं जीतनराम, आखिरी सांस तक मोदी के साथ हूं, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि वो NDA सरकार में ही रहेंगे। उन्होंने X पर लिखा, 'अभी मैं पटना निकल रहा हूं.. वैसे एक बात बता दूं, मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूं। मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नर

मांझी दिल्ली से पटना के लिए रवाना, बोले- मैं जीतनराम, आखिरी सांस तक मोदी के साथ हूं, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 12, 2025, 4:56:00 PM

बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच अब NDA को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यह साफ कर दिया है कि वो एनडीए के साथ ही रहेंगे। सीट शेयरिंग को लेकर उनकी नाराजगी की खबरों के बीच मांझी ने आज सुबह X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसने सियासी हलचल पर विराम लगा दिया।

मांझी ने लिखा – “अभी मैं पटना निकल रहा हूं, वैसे एक बात बता दूं, मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूं… मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ रहूंगा।”

उन्होंने आगे लिखा – “बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी।”

इस ट्वीट के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने मांझी की नाराजगी दूर कर ली है और एनडीए में सबकुछ सामान्य है।

हालांकि, मांझी की पार्टी ‘हम’ को कितनी सीटें मिलेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन उनके इस बयान से यह जरूर तय हो गया कि NDA में टूट की आशंका खत्म हो गई है। राजनीतिक हलकों में इसे बीजेपी के लिए एक बड़ी राहत और विपक्ष के लिए एक झटका माना जा रहा है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM